MBA cours Kya Hai – एमबीए कोर्स क्या है |जाने संपूर्ण जानकारी।

MBA cours Kya Hai – एमबीए कोर्स क्या है |जाने संपूर्ण जानकारी।

MBA Kya Hai – आज के समय में हर एक व्यक्ति एक अच्छे रोजगार पाने की चाह रखता है और आप जानते ही है कि पढ़ाई मात्र एक ऐसा जरिया है जिससे हम अच्छी नौकरी पा सकते है। उसके लिए सही प्लानिंग और विषय चुनना आवश्यक है, क्योंकि आपके द्वारा 11वीं एवं 12वीं में चुने गए विषय के आधार पर ही आप अपनी आगे की पढाई करते है। अगर आप मैनेजमेंट, या बिज़नेस के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते है लेकिन आप इस कश्मकश में है कि किस कोर्स से अपना पोस्ट ग्रेजुएशन कम्प्लीट करे? तो मास्टर डिग्री के लिए MBA Course एक अच्छा विकल्प है। यह कोर्स करने से आप एक अच्छी नौकरी के साथ ही एक अच्छा औदा पा सकते है। अच्छे कॉलेज में MBA Course में प्रवेश पाने के लिए इंट्रेस एग्जाम देना होता है जिससे CAT (कॉमन एडमिशन टेस्ट) कहते है। इसके अलावा अन्य प्रवेश परीक्षा NMAT CAMT, XAT, MICAT  , GMAT XAT आदि से भी MBA विषय में प्रवेश लिया जा सकता है।यदि आप MBA कोर्स करना चाहते है तो उसके लिए सबसे पहले ये जानना जरुरी है कि MBA Kya Hota Hai एवं MBA कितने साल का होता है, एमबीए करने के लिए योग्यता क्या है आदि पूरी जानकारी।

MBA Kya Hai – एमबीए कोर्स से जुड़ी सभी जानकारी।

 

MBA cours Kya Hai

MBA (मास्टर ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन) दो वर्ष का डिग्री प्रोग्राम है। यह एक मास्टर डिग्री कोर्स है, जिसे पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री भी कहा जाता है। इसका का पूरा नाम मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन है जो कि एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त डिग्री है। इस मास्टर डिग्री से सार्वजनिक क्षेत्र, सरकार, व्यापारिक दुनिया, निजी उद्योग में करियर बनाया जा सकता है।

इस कोर्स में (Management)   या दूसरे शब्दों में कहे तो प्रबंध करना सिखाया जाता है। जैसा कि हम जानते ही है कि  (Management)  हर क्षेत्र में आवश्यक होता है चाहे वह व्यवसाय हो या अन्य।

MBA Kya Hai – एमबीए कोर्स से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी।

जिन भी छात्र \छात्रों ने अपनी ग्रेजुएशन साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स, मैथ्स आदि सभी स्ट्रीम्स से किया है वे MBA में आगे अपना करियर बना सकते है। हालांकि यह मास्टर डिग्री कोर्स BBA (बैचलर ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन) के बाद कि जाने वाली सबसे प्रसिद्ध कोर्स है।

इसे देखे: CA क्या है और कैसे बने की पूरी जानकारी।

MBA Full Form In Hindi

एमबीए (MBA) का फुल फॉर्म ‘Master of Business Administration‘ होता है, जिसमें (M = MASTER) (B – BUSINESS) (A – ADMINISTRATION) है। हिन्दी में इस डिग्री को ‘व्यवसाय प्रबंधन में स्नातकोत्तर‘ कहते है। यह मास्टर डिग्री व्यवसाय प्रबंध से सम्बन्धित है।

MBA Kya Hai – एमबीए कोर्स से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी।

MBA Course Details in Hindi

Course Name MBA
MBA Full Form Master Of Business Administration
फीस 2 लाख से 30 लाख
एंट्रेंस एग्जाम CAT, MAT, CMAT, NMAT, GMATE, XAT
कोर्स की अवधि 2 साल
करियर विकल्प फाइनेंस मैनेजर
फाइनेंसियल एडवाइजर
IT मैनेजर
HR मैनेजर
ऑपरेशन मैनेजर
सैलरी 5 लाख से 20 लाख और इससे अधिक भी

MBA Kitne Saal Ka Hota Hai

MBA कोर्स 2 वर्ष का होता है, जिसमे 4 समेस्टर होते है। इसमें स्टूडेंट को बिजनेस से  सम्बंधित जानकारिया दी जाती है और व्यापार मैनेजमेंट करना सिखया जाता है। इस कोर्स में अलग-अलग ब्रांच होते  है जिसे स्टूडेंट अपनी रुचि के अनुसार चुन सकते है।

आज के युग में हर एक नौजवान एक अच्छी और इज्जतदार नौकरी पाने की इच्छा रखता है। लेकिन उसके लिए उसे ऐसी डिग्री का चुनाव करना चाहिए, जो उसे सही मार्गदर्शन दे सके, ताकि वह अपना लक्ष्य प्राप्त कर सके। कोई भी व्यक्ति कोई नौकरी करने के बजाये खुद का व्यापार करना चाहेगा, क्योकि नौकरी की तुलना में व्यापार में ज्यादा लाभ कमाया जा सकता है जिस के लिए हमे मैनेजमेंट का ज्ञान होना आवश्यक है।

MBA cours Kya Hai

बेस्ट कॉलेजे में MBA कोर्स में प्रवेश अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा (All India Entrance Exams) जैसे- CAT, CMAT, MAT आदि के आधार पर होता है। एंट्रेंस एग्जाम में प्राप्त अंकों के आधार पर छात्रों को कॉलेज में प्रवेश दिया जाता है। इस प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर आप किसी भी कॉलेज में नामांकन करा सकते है। हालाँकि भारत में बहुत से प्राइवेट इंस्टिट्यूट है जो बिना MBA Entrance Exams के भी एडमिशन देते है।

MBA Ke Liye Qualification

अगर आप MBA कोर्स करना चाहते है तो आपके लिए कुछ बाते जानना बहुत जरुरी है कि MBA  के लिए क्वालिफिकेशन क्या मांगी जाती है। MBA करने के लिए ऐसा जरुरी नहीं है कि आपने बैचलर डिग्री कॉमर्स स्ट्रीम से ही की हो, अन्य क्षेत्र में भी बैचलर डिग्री करने पर भी आप एमबीए कोर्स कर सकते है। कुछ बेचलर डिग्री 3 साल और कुछ बेचलर डिग्री 4 साल की होती है।

  • बीटेक / बीसीए / एमसीए / बीएससी / बीएससी (अर्थशास्त्र) या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से या अन्य किसी में ग्रेजुएशन किया है तो आप यह मास्टर डिग्री करने के लिए सक्षम है।
  • न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री प्राप्त छात्र आवेदन कर सकते है, ग्रेजुएशन कम से कम 50% अंकों से पास होना अनिवार्य है।
  • कुछ यूनिवर्सिटी में आप 12वी के बाद कोर्स कर सकते है जिस मे आपका  5 वर्षीय कोर्स होगा, जिस मे MBA + BBA करवाया जाता है।
  • इंग्लिश में अच्छी कम्युनिकेशन स्किल होना चाहिए, क्योकि आप जानते ही है यह कोर्स केवल इंग्लिश मिडियम में होता है। इसलिए हमारी इंग्लिश पर अच्छी पकड़ होना चाहिए।

अगर आप MBA करना चाहते है तो आप के लिए ये जानना आवश्यक है की MBA Ki Fee Kitni Hai क्या वो आपके बजट में होगी या नहीं।

यह भी पढ़े: IIT Kya Hai? इसे कैसे किया जाएं। (आईआईटी से जुडी जानकारी)

एमबीए की फीस कितनी होती है ?

एमबीए कोर्स की फीस प्रत्येक संस्था में अलग-अलग होती है। वर्तमान समय में देश में कई सरकारी और निजी इंस्टिट्यूट है जो MBA Course करवाते हैं। इन इंस्टिट्यूट में अपना खुद का स्ट्रक्चर फीस होता है जिस कारण इसकी फीस निश्चित नहीं होती है। हर इंस्टिट्यूट की फीस में परिवर्तन होता रहता है।

लोकप्रिय यूनिवर्सिटी में फीस ज्यादा होती है वही बड़े शहर के कालेज की फीस के मुकाबले छोटे शहर के कालेज की फीस कम होती है। इस कोर्स की फीस का निच्छित अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। हम MBA में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करके टॉप कॉलेज में एडमीशन ले सकते है।

MBA कोर्सेज ब्रांच

स्टूडेंट MBA करने के लिए अपनी रुचि के अनुसार इन ब्रांच में से किसी भी ब्रांच का चुनाव कर सकता है, जो कि उन्हें आगे के भविष्य में काम आ सके। स्टूडेंट ने B.E  (बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग) या B.TECH की है तो वे यह मास्टर डिग्री करके एक अच्छी MNC (मल्टी नेशनल कम्पनी) में जॉब के लिए अप्लाई कर सकते है।

या अगर आप कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र है और आपने अपना ग्रेजुएशन BBA या B.com से किया है तो आपके लिए MBA सबसे बेस्ट मास्टर डिग्री कोर्स है जिसमें आप निचे दी गयी किसी भी ब्राँच का चयन कर सकते है।

  • सामान्य प्रबंधन में एमबीए
  • मार्केटिंग में एमबीए
  • मानव संसाधन प्रबंधन में एमबीए
  • परामर्श में एमबीए
  • उद्यमिता में एमबीए
  • वित्त में एमबीए
  • संचालन प्रबंधन में एमबीए
  • प्रबंधन सूचना प्रणाली में एमबीए
  • वैश्विक प्रबंधन में एमबीए
  • इंजीनियरिंग प्रबंधन में एमबीए
  • प्रौद्योगिकी प्रबंधन में एमबीए

MBA के लिए प्रवेश परीक्षा

भारत में कॉलेज शीर्ष या यूनिवर्सिटी में MBA के लिए एडमिशन अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा (All India Entrance Exams) के माध्यम से होता है, जिनकी लिस्ट आपको निचे दी गयी है |

  • CAT
  • MAT
  • CMAT
  • GMAT
  • NMAT
  • XAT

MBA करने के फायदे

  • MBA के साथ मास्टर में ग्रेजुएशन करने से आप सैलरी अधिक अर्जित कर सकते है।
  • यदि आप एक स्तरीय कॉलेज शीर्ष  या यूनिवर्सिटी से एम,बी,ए करते है तो यह आपके करियर ग्रोथ के लिए सबसे अच्छा है।
  • एमबीए आपको अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक स्किल्स और ज्ञान देता है।
  • IT फील्ड से अपना एमबीए करके आप अपना खुद का स्टार्टअप शुरू कर सकते है।
  • आप अलग-अलग फील्ड में  जैसा की – फाइनेंस, मार्केटिंग, ई-कॉमर्स, कंसल्टिंग,एकाउंटिंग आदि मे अपना करियर बना सकते है।
  • पी,एच,डी, करके किसी भी कॉलेज शीर्ष या यूनिवर्सिटी में टीचिंग कर सकते है।

पढ़ना न भूले: नीट (NEET) क्या है नीट की तैयारी कैसे करें – योग्यता, फीस।

भारत के Top MBA कॉलेज

IIM (इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट) भारत के सर्वश्रेष्ठ कॉलेज में आते है इनके अलावा भी बहुत से ऐसे टॉप कॉलेज है जहाँ से आप अपनी MBA की पढ़ाई कर सकते है –

  • IIM अहमदाबाद: भारतीय प्रबंधन संस्थान
  • IIFT नई दिल्ली: भारतीय विदेश व्यापार संस्थान
  • IIM कलकत्ता: भारतीय प्रबंधन संस्थान
  • ISB हैदराबाद: इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस
  • IIM बैंगलोर: भारतीय प्रबंधन संस्थान
  • SPJIMR मुंबई: जैन एसपी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च
  • XLRI जमशेदपुर: जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट
  • IIM इंदौर: भारतीय प्रबंधन संस्थान
  • FMS नई दिल्ली फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज
  • IIM लखनऊ: भारतीय प्रबंधन संस्थान
  • MDI गुड़गांव: प्रबंधन विकास संस्थान
  • IIM कोझीकोड: भारतीय प्रबंधन संस्थान
  • MBA भारत और विदेशों में सबसे लोकप्रिय स्नातकोत्तर (पोस्टग्रेजुएट) पाठ्यक्रमों में से एक है। जिसमें न केवल अच्छी सैलरी पैकेज बल्कि अच्छा स्कोप एवं सम्मान भी है। अगर आप बिज़नेस या मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते है तो यह मास्टर डिग्री कोर्स आपके लिए बेस्ट करियर ऑप्शन हो सकता है। इस लेख में हमने MBA कोर्स से जुडी पूरी जानकारी जैसे- MBA क्या होता है (What is MBA Course in Hindi), योग्यता, परीक्षा, कॉलेजेस आदि सभी को अच्छे बताया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

  • एमबीए कोर्स की अवधि कितनी है?

MBA फुल टाइम कोर्स की अवधि 2 Year है, जिसमें 6-6 माह के 4 सेमेस्टर होते है।

  • एमबीए के लिए शैक्षणिक पात्रता मानदंड क्या है?

MBA प्रोग्राम में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी भी स्ट्रीम वाणिज्य, विज्ञान, कला से न्यूनतम 50% अंकों से ग्रेजुएशन होना चाहिए।

  • कॉलेज शीर्ष से एमबीए के लिए प्रवेश परीक्षाएं कौन सी हैं ?

CAT, MAT, CMAT, GMAT, NMAT, XAT आदि शीर्ष एमबीए कॉलेज में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली एंट्रेंस एग्जाम है।

सारांश

मैं आशा करती हूँ (MBA cours Kya Hai) की लेख की जानकारी आपको पसंद आई होगी यदि आप को हमारी जानकारी पसंद आई है तो आप इसे लाइक करे और अपने दोस्तों के इसे साथ शेयर करे |

Also Read :-

Leave a Comment