PM Balika Samriddhi Yojana 2024: बालिका समृद्धि योजना Online Application पत्र और आवेदन की जाने सम्पूर्ण जानकारी |

PM Balika Samriddhi Yojana 2024

PM Balika Samriddhi Yojana 2024: (प्रधानमंत्री बालिका समृद्धि योजना ऑनलाइन अप्लाई) जैसा की आप सभी को पता है केंद्र सरकार द्वारा बेटियों के भविष्य के लिए “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” का अभियान लंबे समय से चलता आ रहा है। जिसका उद्देश्य बेटियों की सुरक्षा और शिक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करना है। इसी उद्देश्य के साथ सरकार द्वारा देश की बालिकाओं को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार ने एक नई योजना को शुरू किया है जिसका नाम है  बालिका समृद्धि योजना।

Balika Samriddhi Yojana Online 2024

आज के इस आर्टिकल में हम आपको PM Balika Samriddhi Yojana 2024 के बारे में सभी प्रकार के महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले हैं। जैसे बालिका समृद्धि योजना क्या है? इस योजना के लाभ, इसका उद्देश्य, सरकार द्वारा निर्धारित की गई पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया आदि। देश की बालिकाओं के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कृपया आप हमारे इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें।

भारत सरकार द्वारा बेटियों के जन्म पर नकारात्मक सोच को सुधारने एंव बालिकाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए बालिका समृद्धि योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा बालिका के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा पूरी होने तक आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। सबसे पहले बेटी के जन्म पर ₹500 की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। इसके बाद बालिका के दसवीं कक्षा की पढ़ाई पूरी करने तक प्रत्येक वर्ष एक निश्चित राशि प्रदान की जाएगी।

इस योजनाके माध्यम से प्रदान की जाने वाली वित्तीय सहायता राशि बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दिया जा रहा है। इस योजना का लाभ एक परिवार से अधिकतम दो बालिकाओं को प्राप्त होगा।PM Balika Samriddhi Yojana 2024 का लाभ उठाने के लिए आपको आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया आगे हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।

PM Balika Samriddhi Yojana 2024 Overview

योजना का नाम बालिका समृद्धि योजना
शुरू किया गया भारत सरकार द्वारा
विभाग महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
लाभार्थी देश की बालिकाएं
उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना।
वर्ष 2024
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन
ऑफिशियल वेबसाइट wcd.nic.in

PM Balika Samriddhi Yojana 2024 का उद्देश्य क्या है

सरकार द्वारा PM Balika Samriddhi Yojana 2024 को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं को शिक्षा के लिए वित्तिय सहायता राशि प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और लोगों के नकारात्मक सोच में बदलाव आएगा। इस योजना के शुरू होने से बेटियों के माता-पिता भी जागरूक होंगे और वह अपनी बेटियों की पढ़ाई में ध्यान देंगे। अब लड़कियों की शिक्षा में उनकी आर्थिक स्थिति रुकावट नहीं बनेगी क्योंकि उनकी पढ़ाई का सारा खर्च सरकार देगी। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और वह आत्मनिर्भर बनेंगी।

PM Balika Samriddhi Yojana 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • PM Balika Samriddhi Yojana 2024 के जरिए सभी बेटियों के जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई पूरी होने तक सरकार द्वारा वित्तीय सहायता राशि को प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यही है सरकार का कि बेटियों की शिक्षा में कोई रुकावट ना आए और उनका भविष्य उज्जवल हो।
  • इस योजना के माध्यम से बेटियों के जन्म होने पर डिलीवरी के बाद सरकार द्वारा ₹500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इसके अलावा बालिका को कक्षा 1 से लेकर दसवीं तक पढ़ाई पूरी होने तक हर वर्ष एक स्कॉलरशिप के रूप में एक निश्चित राशि प्रदान की जाएगी।
  • इस योजनाके तहत मिलने वाली राशि सीधे लाभार्थी कन्या के बैंक अकाउंट में ही भेजी जाएगी।
  • इस योजना के जरिए बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
  • बेटियों के अगर माता-पिता जागरूक होंगे और वह अपनी बेटी की शिक्षा में ध्यान देंगे।
  • यदि बालिका की शादी 18 वर्ष से पहले होती है तो उसे इस योजना के अंतर्गत कोई भी लाभ नहीं मिलेगा।
  • यदि 18 वर्ष पूरे होने से पहले बालिका की मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति के समय जमा राशि निकाला जा सकता है।
  • इस योजना का लाभ उठाकर बालिकाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगी और उनका भविष्य उज्जवल होगा।

PM Balika Samriddhi Yojana 2024 के अंतर्गत दी जाने वाली स्कॉलरशिप राशि

PM Balika Samriddhi Yojana 2024 के तहत बालिकाओं को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर प्रतिवर्ष अलग-अलग राशि दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत कक्षा 1 से लेकर कक्षा 10 तक की छात्राओं को स्कॉलरशिप राशि का लाभ प्रदान कि जाएगी । बालिका समृद्धि योजना के अंतर्गत किस कक्षा में स्कॉलरशिप कितना मिलेगा इसकी जानकारी आप नीचे दी गई सूची में देख सकते हैं –

कक्षा स्कॉलरशिप राशि (प्रति वर्ष)
कक्षा 1 से 3 300 रूपये
कक्षा 4 500 रूपये
कक्षा 5 600 रूपये
कक्षा 6 से 7 700 रूपये
कक्षा 8 800 रूपये
कक्षा 9 से 10 1000 रूपये

PM Balika Samriddhi Yojana 2024 के लिए पात्रता

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको सबसे पहले सरकार द्वारा निर्धारित की गई पात्रताओं को जान लेना चाहिए। जिसकी जानकारी हम आपको नीचे कुछ बिंदुओं के माध्यम से दे रहे हैं –

  • बालिका समृद्धि योजना के अंतर्गत लाभार्थी बालिका को भारत की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • बालिका के परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे होने चाहिए। क्योंकि इस योजना का लाभ केवल गरीब परिवार की बालिकाओं को दिया जाएगा।
  • एक परिवार से केवल दो बालिकाओं को ही इस योजना का लाभ प्रदान होगा।
  • 15 अगस्त 1997 या फिर उसके बाद जन्म लेने वाली कन्याओं को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ केवल अविवाहित बालिकाओं को ही मिलेगा।
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए केवल बालिकाएं ही पात्र होंगी।
  • उम्मीदवार के पास आवेदन में लगने वाले सभी जरुरी दस्तावेज आवश्य उपलब्ध होनी चाहिए।

PM Balika Samriddhi Yojana 2024 में लगने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज

इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की भी आवश्यकता पड़ेगी। जिसकी सूची हम आपको नीचे उपलब्ध करा रहे हैं –

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • माता पिता का पहचान पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

PM Balika Samriddhi Yojana 2024 आवेदन की प्रक्रिया 

ऐसे इच्छुक उम्मीदवार जो PM Balika Samriddhi Yojana 2024 में अपना आवेदन करना चाहते हैं वह नीचे बताई गई प्रक्रिया के नियमो का पालन करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

  • यदि आप ग्रामीण क्षेत्र के निवासी हैं तो आपको आंगनबाड़ी केंद्र में जाना होगा और यदि आप शहरी क्षेत्र में रहते हैं तो आपको अपने क्षेत्र के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाना होगा।
  • इसके बाद आपको वहां से ही बालिका समृद्धि योजना का आवेदन फॉर्म को प्राप्त कर लेना है।
  • आपको आवेदन फॉर्म में जो भी जानकारी पूछी जाती है सभी को ध्यानपूर्वक भर लेना है।
  • इसके बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच कर देना है।
  • अब आपको इस आवेदन फॉर्म को वहीं जमा कर देना है जहां पर से आपने इसे प्राप्त किया था।
  • इस प्रकार से आप बालिका समृद्धि योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

शरांश 

आज के इस आर्टिकल में आपको PM Balika Samriddhi Yojana 2024 का लाभ उठाने के लिए आवेदन कैसे करें एवं इस योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई है। यदि आपको यह लेख पसंद आता है तो कृपया आप इसे  लाइक करे और अपने दोस्तों के साथ शेयर करे धन्यवाद !

यहाँ भी पढ़ें :-इंग्लिश का आविष्कार कैसे हुआ जाने सम्पूर्ण जानकारी |best property in patna 2024